👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अचानक बढ़े गंगा के जलस्तर से अस्थाई घाट भी डूब गए हैं। वही घाटों पर भी कई फुट पानी बढ़ गया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से पलेज की फसल भी प्रभावित हुई है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई जबरदस्त बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। इसके साथ ही हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। शुक्रवार की देर रात हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा गया जिसके चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है और अस्थाई घाट डूब गए हैं। स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।






















