
24 घंटे में 17 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की तीर्थनगरी ब्रजघाट स्थित गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ने लगी है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार से गुरुवार की दोपहर तक महज 24 घंटे के अंदर गंगा के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर 196.69 मीटर से बढक़र 196.86 मीटर (समुद्र तल से) के निशान पर पहुंच गया है। हर साल मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में होने वाली भारी बारिश का सीधा असर गंगा के जलस्तर पर पड़ता है। यदि अगले 10 दिनों तक जलस्तर में इसी प्रकार बढ़ोत्तरी जारी रही तो खादर क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव व अन्य समस्याओं की आशंका बढ़ सकती है। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि प्रशासन ने बाढ़ चौकियां स्थापित करने की तैयारी कर दी गई है, फिलहाल जलस्तर सामान्य स्थिति में है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























