बंद मकानों को टार्गेट कर चोरी को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने बन्द मकानों व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।पकडे गये बदमाशो के कब्जे व निशानदेही पर 74,500/- रुपये नकद, भारी मात्रा में चोरी के पीली व सफेद धातु के आभूषण एवं इनवर्टर/बैटरा तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी जनपद गौतमबुद्धनगर के जारचा के अरबाज व चमन है।पुलिस ने बताया कि
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं जो दिन में बन्द मकानों व दुकानों की रैकी कर मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अरबाज द्वारा जनपद बुलन्दशहर के थाना गुलावठी क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया है जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़, बुलन्दशहर व गौतमबुद्धनगर में चोरी के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस ने बदमाशो को जेल भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























