अधूरे काम का पूरा भुगतान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ अधूरे निर्माण कार्यों का पूरा भुगतान करने पर लगी है। नगर पालिका परिषद हापुड़ पर एक साल पहले भाजपा की सरकार थी। भाजपा सरकार ने गढ़-दिल्ली रोड पर देवनंदिनी अस्पताल से लेकर मेरठ तिराहा तक डिवाइडर बनाने, फैंसी जाली लगाने तथा उसके सौंदर्यीकरण हेतु एक ही निर्माण कम्पनी को टुकड़ों में ठेका दिया गया और यह ठेका कई करोड़ रुपए में था। ठेकेदार ने एचपीडीए द्वारा बनाए गए डिवाइडर व जाली को उखाड़ दिया और उस पर डिवाइडर बना दिया।
गढ़-दिल्ली रोड पर मेरठ तिराहा तक बने डिवाइडर का देखा जा सकता है। इत्तफाक से एक साल पहले हुए नगर पालिका के चुनाव में भाजपा की सरकार चली गई और डिवाइडर का अधूरा रह गया। सूत्र बताते है कि निर्माण कम्पनी का नगर पालिका की ओर करीब 80 लाख रुपए अटक गया।
सूत्र बताते है कि परिषद में आई नई सरकार ने कार्य का भौतिक सत्यापन कराए बगैर ही 80 लाख रुपए का भुगतान कर दिया जबकि निर्माण कार्य आज भी अधूरा है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























