
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। ट्रैक्टर आदि की मदद से पुलिस बल ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। सरकारी चकरोड को काटकर खेतों में मिलकर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आपको बता दें कि गांव शाहपुर फगौता में कुछ लोगों ने सरकारी चकरोड को काटकर खेतों में मिला लिया जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में शिकायत के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे से जमीन को मुक्त कराया।





















