
पिलखुवा के KMS स्कूल में नि:शुल्क दंत शिविर का आयोजन
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा की रमपुरा रोड स्थित K M S स्कूल में शनिवार को आयोजित नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। इस शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. विपुल वर्मा (एक्स लेक्चरार डेंटल कॉलेज मोदीनगर) के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने सैकड़ों बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
शिविर के दौरान बच्चों में दांतों की सड़न (कैविटी), मसूड़ों की सूजन, दांतों में पीलापन, टेढ़े-मेढ़े दांत और गलत ब्रशिंग आदतों से उत्पन्न समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। डॉ. वर्मा एवं उनकी टीम ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार करते हुए बच्चों को सही ब्रशिंग तकनीक, नियमित सफाई और संतुलित खान-पान के महत्व को व्यवहारिक ढंग से समझाया। गंभीर मामलों में अभिभावकों को आगे के उपचार हेतु सलाह भी दी गई।
डॉ. विपुल वर्मा के साथ डॉ प्रज्वल तोमर , डॉ. आशीष गुप्ता और डॉ. मोहित राजपूत ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी चिकित्सकों ने बच्चों को सरल भाषा में दंत स्वास्थ्य की बारीकियों से अवगत कराया, जिससे वे दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए प्रेरित हो।
पिलखुवा के जवाहर बाजार स्थित (वर्मा डेंटल क्लिनिक) के संचालक डॉ. विपुल वर्मा ने कहा, “बचपन में दांतों की उपेक्षा भविष्य में गंभीर रोगों का कारण बनती है। समय पर जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपचार है। डॉ विपुल वर्मा ने दांतों से जुड़ी कुछ दवाइयाे,पेस्ट, माउथवशनर व ब्रूस का मुफ्त वितरण किया
विद्यालय की प्रिंसिपल सपना ने इस पहल को सराहनीय देते हुए कहा कि स्कूल ने शिविर के आयोजन हेतु परिसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यवस्थाओं में भी पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर पूर्णतः नि:शुल्क रहा और स्कूल व चिकित्सा टीम के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























