भौतिकी के छात्रों को मिली निशुल्क पुस्तक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज में सोमवार को कक्षा 11 व 12 के छात्रो को प्रयोगात्मक भौतिक विज्ञान की लघु पुस्तिका निशुल्क वितरित की गई।
बता दें कि वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को भौतिक प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल द्वारा लिखित एवं प्रकाशित प्रयोगात्मक भौतिक विज्ञान की लघु-पुस्तिका निःशुल्क वितरित की जाती है।सोमवार को नवसत्र 2024-25 के कक्षा-11 व 12 के छात्रों को प्रयोगशाला में यह पुस्तिका निःशुल्क वितरित की गई। विदित रहे कि विद्यालय की “रमन लैब” (भौतिकी प्रयोगशाला) में बच्चों की उपस्थिति प्रयोगात्मक पुस्तिका के साथ होनी अनिवार्य है।छात्रो ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक ज्ञान वर्धन में सहायक होगी।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























