👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मच्छरों से इन दिनों हर कोई परेशान है। आपको बता दें कि पिछले 20 वर्षों में मच्छरों की प्रतिरोधक शक्ति चार गुना से ज्यादा बढ़ गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मादा मच्छर मनुष्य को काटती है। मनुष्य के खून से उसे प्रोटीन मिलता है और मादा मच्छर से ही बीमारियां फैलती हैं। प्रतिरोधक शक्ति बढ़ने से मच्छरों पर क्वाइल, कार्ड आदि असर नहीं कर रहे। मलेरिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार मच्छर तेजी से म्युटेंट कर रहे हैं जिसकी वजह से फौगिंग का भी मच्छरों पर कोई खास असर नहीं नजर नहीं आ रहा। मच्छरों के डिफेंस मेकैनिज्म मजबूत होने से डीजल में मेलाथियान टेक्निकल मिलाकर की जाने वाली फागिंग भी बेअसर नजर नहीं आ रही है।
Hair Transplant कराएं, गंजापन दूर भगाएं: 76682 19093






















