सरस्वती विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया










सरस्वती विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस०एस०पी० पी०जी० कॉलिज, हापुड़ में रविवार को श्री सरस्वती विद्यालय स्थापना दिवस व बालू लक्ष्मी नारायण स्मृति दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम सरस्वती विद्यालय की नींव रखने वाले लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उसके उपरान्त (डिग्री व इण्टर कॉलिज की छात्राओं द्वारा सरस्वती बन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किये। एस०एस०वी० इण्टर कॉलिज के प्रबन्ध की सुधीर अग्रवाल “चोटी” ने इण्टर कॉलिज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में इण्टर कॉलिज में काफी सुधार हुए हैं तथा छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि हुयी है। एस०एस०ग्री डिग्री कॉलिज की प्रबन्ध समिति व शिक्षा प्रसार समिति के मंत्री अमित अग्रवाल (छावनी वाले) ने महाविद्यालय का परिचय देते हुए बताया कि परम लक्ष्मी नारायण जीव उनके मनीषी साथियों द्वारा किस प्रकार एक छोटे से कमरे से शुरू किया गया एक विद्यालय आज शिक्षा के क्षेत्र में वट वृक्ष बन गया है जिसका श्रेय उन्होंने 72 वर्षो से महाविद्यालय की सेवा कर रही प्रबन्ध समितियों को दिया। उन्होने बताया कि वर्तमान प्रबन्ध समिति द्वारा मार्च 2022 के पश्चात् से महाविद्यालय मे विकास के कई कार्य किये हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में औसतन बिजली की बिल लगभग एक लाख रूपये प्रति माह आता था जिसके मददेनजर महाविद्यालय में 65 किलोवॉट सोलर प्लांट की स्थापना की गयी जब से सोलर प्लांट की स्थापना हुयी है तब से अब तक कुल 95 हजार रू० का ही बिजली का बिल आया है और करीब 4 साल उपरान्त महाविद्यालय का बिजली का बिल करीब करीब शून्य ही हो जायेगा। उन्होने बताया कि उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज कराने हेतु 13 बायोमेट्रिक मशीनों की स्थापना भी की गयी है। दो नये रोजगारपरक कोर्स बीबीए व बीसीए भी इस सत्र से महाविद्यालय में प्रारम्भ हो गये है तथा इन कोर्स के संचालन हेतु नवनिर्मित कमरों आदि का उद्घाटन भी किया गया। उन्होने बताया कि महाविद्यालय में लगभग हर विभाग व कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिये गये है तथा पूरा कैम्पस वाईफाई से लेस है।

उन्होंने आगे बताया कि महाविद्यालय में लगभग 70 हजार स्क्वायर फीट में व्हाईटवॉश का कार्य पूर्ण हो गया है और शेष कार्य भी जल्द पूर्ण करा दिया जायेगा। महाविद्यालय सेमीनार हॉल के ऊपर द्वितीय तल के निर्माण हेतु लैण्टर पड़ गया है जिसमें प्रबन्ध समिति के सुझाव से नये कोर्स का संचालन किया जायेगा। उन्होने बताया कि महाविद्यालय खेल ग्राउन्ड के बाहर ही तरफ से चारों और वायर फेन्सिंग का कार्य भी पूर्ण करा दिया गया तथा खेल मैदान की दीवारों व जिम्नेजियम हॉल की भी रंगाई पुताई पूर्ण हो चुकी है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे लगातार महाविद्यालय के विकास का कार्य करते रहेंगे तथा महाविद्यालय को और नई ऊंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उ०प्र० शासन लखनऊ कपिल देव अग्रवाल के कर कमलो से बीबीए बीसीए के नये कमरों का उद्घाटन किया गया व इन नये कोर्सों का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने महाविद्यालय की आगे ले जाने के लिये प्रबन्ध समिति द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालो छात्र-छात्राओं का बधाई दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक हापुड सदर विजयपाल आढती ने महाविद्यालय के स्थापना दिवस व बाबू जी के स्मृति दिवस की सभी को बधाई दी।

महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उपमंत्री राजेन्द्र अग्रवाल (रोशे) ने इस अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाऐं प्रेषित की और बताया कि कितनी मेहनत और लगने से महाविद्यालय प्रबन्ध समिति, महाविद्यालय को और आगे ले जाने में प्रयासरत है। महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उपप्रधान प्रभात अग्रवाल (आलू वाले) ने कार्यक्रम में आये शिक्षा प्रसार समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया और छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

एस०एस० वी० डिग्री कॉलिज के प्राचार्य प्रो० नवीन चन्द्र सिंह व इण्टर कॉलिज प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने छात्र-छात्राओं की बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्रधान अशोक कुमार गुप्ता (बीमे वाले) ने उपस्थित अतिथिगणों, पदाधिकारीगण व सदस्यगण, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया कि वे इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

कार्यक्रम में एस०एस०वी० डिग्री कॉलिज व एस०एस०वी० इण्टर कॉलिज के छात्र-छात्राओं बहुत सुन्दर व मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सामूहिक नृत्यों का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओतप्रोत इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। अतिथिगणों ने भी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रसंसा की ।

मंच का सफल संचालन इण्टर कॉलिज के बी०डी० शर्मा व डिग्री कॉलिज की प्राध्यापक डॉ० संगीता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, शिक्षा प्रसार समिति के सम्मानित सदस्य, प्राध्यापगण, शिक्षेणत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








Related Posts

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

🔊 Listen to this ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के पुराने हाईवे पर सिखेड़ा गांव के पास ईंटों से लदी…

Read more

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

🔊 Listen to this धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप
error: Content is protected !!