हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी (काशीराम) हापुड़ के जिला कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं जिलाध्यक्ष हापुड़ एड.सुशील कुमार आजाद के आदेश पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन का छठा स्थापना दिवस केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
महिला मोर्चा टीम ने संयुक्त रुप से केक काटकर पदाधिकारियों में वितरित किया ।इस अवसर बहुजन साइकिल यात्रा का समापन कर पर सभी ने ईद उल जुहा की शुभकामनाएं भी प्रदान की ।भीम आर्मी के जिला प्रभारी हापुड़ अजय गुर्जर जिला महासचिव डॉ सुशील कुमार विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ नवीन कुमार विधानसभा अध्यक्ष धौलाना सुरेंद्र कुमार विधानसभा सचिव किशोर सागर महिला मोर्चा जिला प्रभारी उर्मिला सिंह महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गीता गौतम जिला सचिव गीता देवी महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ अलका सागर संदीप गौतम प्रियंका सिंह शशि देवी जीतो देव आदि उपस्थित थे।
ईद उल-अज़हा पर सभी क्षेत्रवासियों को केयर हॉस्पिटल की ओर से हार्दिक बधाई























