
बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध लोक, हापुड़ में भोजन वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बुद्ध लोक, हापुड़ में श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान बुद्ध के उपदेशों को स्मरण किया तथा शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को आत्मसात किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से की गई, जिसका संचालन डॉ. रेव. एल. अश्वघोष महानायक महाथेरा द्वारा किया गया। इसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक पवित्र बनाया। इसके उपरांत भोजन वितरण (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें खीर, पूरी एवं सब्जी प्रसाद स्वरूप वितरित की गई।
इस आयोजन का नेतृत्व बुद्ध लोक, हापुड़ के प्रभारी डॉ. आकी हितो ने किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बुद्ध शिक्षा संस्थान हापुड़ के चेयरमैन डॉ. रेव. एल. अश्वघोष महानायक महाथेरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में डॉ. पदम सिंह, एडवोकेट ललित सिंह, उपस्थित रहीं। , विक्रम सिंह तथा अलका निम भी आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, सौहार्द और सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन शांति प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें समस्त विश्व के कल्याण की कामना की गई।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838






















