
जनपद हापुड़ में तैनात सिपाही के साथ हरियाणा में मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कांस्टेबल के पद पर तैनात सिपाही के साथ हरियाणा के यमुनानगर के ससौली माजरा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कांस्टेबल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घायल सिपाही की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद हापुड़ में तैनात कांस्टेबल राहुल अपनी पत्नी को लेने के लिए बुधवार को यमुनानगर गए थे। रात 11:00 बजे ट्रेन से वापस उत्तर प्रदेश लौटने वाले थे। इससे पहले वह करीब 9:30 बजे पत्नी पूजा, पूजा की बहन और भाभियों के साथ गली में बातचीत करते हुए जा रहे थे। तभी आरोपी वैभव उर्फ जोनी निवासी गांव ससौली माजरी आया और टोका-टाकी करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार किया और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। देखते-देखते आरोपी ने ईंट उठा ली और पीड़ित पर हमला कर दिया। इस दौरान सिपाही घायल हो गया और आरोपी वैभव उर्फ जॉनी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मुकदमा दर्ज कर लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















