
नोएडा के सुहैल की हत्या में हापुड़ के दो समेत पांच को उम्रकैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र के गांव तिल मंडपा निवासी सुहैल की मेरठ में दो साल पहले हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पांच आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
लिसाड़ी गेट की आमिर कॉलोनी के पास 9 फरवरी 2024 को बोरे में युवक की सिर कटी लाश चार टुकड़ों में बरामद हुई थी। पुलिस ने काफी तलाशा लेकिन सिर नहीं मिला। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सुहैल पुत्र फजरूल हसन निवासी गौतमबुद्धनगर दनकौर के मंडपा गांव के रूप में हुई। मबुद्धनगर थाना सुहैल नोएडा में एक कंपनी में काम करता था और आठ फरवरी की शाम से लापता था। परिजनों ने बताया कि सुहैल का एक युवती से प्रेम प्रसंग था और मेरठ उसी से मिलने आया था। कोर्ट ने शुक्रवार को सभी पांच आरोपियों फिरोज निवासी उज्जवल गार्डन कॉलोनी लिसाड़ी गेट, रुकसाना पत्नी साजिश निवासी कायस्थ बड्डा किठौर, दानिश्ता पत्नी तालिब निवासी गांव सौंदत किला परीक्षितगढ़, अमजद निवासी गांव बझेड़ा कपूरपुर हापुड़ और नफीस पुत्र इंशाल्लाह निवासी ग्राम बझेडा हापुड़ को उम्रकैद सुनाई।
J.P. Public School: Admissions Open for Play School to Grade IX & XI 8171903622, 8057111160, 9027676288






























