हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट में नगर पालिका की लापरवाही सामने आई है जहां बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था ना होने की वजह से गंगा स्नान के दौरान पांच कावड़िए अलग-अलग घाटों पर गंगा की जल धारा में बह गए. हालांकि मौके पर मौजूद गोताखोरों और लोगों की सतर्कता से कांवड़ियों को बचा लिया गया.
बताया जा रहा है कि जनपद बुलंदशहर के गांव घूमरावली निवासी सोहन सिंह, सिकंदराबाद निवासी चिराग, नरसेना निवासी कैलाश, अलीगढ़ निवासी आकाश परमवीर महाशिवरात्रि पर्व के चलते रविवार की सुबह अपने साथियों के साथ ब्रजघाट पर कावड़ लेने के लिए पहुंचे थे जो गंगा स्नान के दौरान बह गए. लोगों के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद गोताखोर दीपक चंद भूरे, विनोद, सोनू ने तत्परता दिखाते हुए सभी कांवड़ियों को सकुशल बचा लिया.
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586
























