हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में पुआल और पराली में आग लगाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब गांव डहाना में भी कुछ शरारती तत्वों ने किसान रिंकू के खेत में 500 बीघा धान के पुआल में आग लगा दी जिससे किसान रिंकू का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पांच दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसानों का लाखों का नुकसान हो गया।
आपको बता दें कि मामला बीती रात लगभग 10:30 बजे का है जब शरारती तत्वों ने रिंकू के खेत में रखी 500 बीघा धान के पुआल में आग लगा दी। आग लगने से चारों ओर धुआं उठे लगा और अफरातफरी का माहौल बन गया जिसके बाद दमकल विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पांच दमकल की गाड़ियों ने 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।




























