सशस्त्र संघर्ष में महिला सहित पांच दबोचे भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव कोथला खादर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए सशस्त्र संघर्ष के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कोथला खादर में जमीनी विवाद में घटित मारपीट व झगड़े की घटना में संलिप्त एक महिला सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव दौताई के इंतजार, इजहार, नाजिब,शहादत व महिला आसिब है।पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
























