
शादी में पहुंची पहली पत्नी का हंगामा, बिना तलाक दिए दूसरी शादी का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक शादी समारोह में पहुंची महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाली महिला व्यक्ति की पहली पत्नी है जिसका आरोप है कि तलाक दिए बिना ही उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मामला सोमवार का बताया जा रहा है जब आवास विकास में आयोजित एक शादी समारोह में महिला ने हंगामा किया जिसका दावा है कि शादी करने वाला दूल्हा उसका पति है और वह उसकी पहली पत्नी है। उसे तलाक दिए बिना उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है जिसका महिलाओं ने विरोध किया। पुलिस की जांच जारी है।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169

























