कूड़े के ढेर में लगी आग से मचा हड़कम्प
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ के मैन चौराहे पर स्थित एक तालाब के निकट पड़े कूड़े के ढेर में रविवार की अपराह्न अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर पंचायत बाबूगढ़ के मैन चौहारे पर स्थित शौचालय के पीछे से रविवार की अपराह्न अचानक धुआं उठता हुआ देखकर लोगों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने देखा कि धुंआ तालाब के किनारे पड़े बड़े कूड़े के ढेर में लगी आग से उठ रहा है और धीरे-धीरे आग फैलती जा रही है। नगारिकों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड टीम ने इंचार्ज नरेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, परवीन कुमार आदि शामिल थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























