👁 0 views Views
चाकू लेकर घूम रहा था पुलिस ने दबोच लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस असामाजिक तत्वों की खोज में गश्त कर रही थी कि एक गुंडा अतरपुरा चौराहा पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दरोगा दिलशाद चौधरी पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे कि अतरपुरा चौहारे के पास एक गुंडा पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसकी पहचान मौहल्ला सादकपुरा हापुड़ के मोनू के रुप मे की गई है। पुलिस ने तलाशी लेने पर मोनू के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। इससे पूर्व आरोपी पर दो मुकद्दमे दर्ज है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586























