छात्र को नशे का सौदागर बनाने वाले सात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध होगा मुकद्दमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा 8 वर्ष पहले एक छात्र को नशे का सौदागर बना कर जेल भेजने वाले सात पुलिसकर्मियो के विरुद्ध न्यायालय ने दिए मुकद्दमा दर्ज करने के आदेश।
आइए आपकों बताते है क्या है पूरा मामला- 3 जुलाई-2014 में पिलखुवा कोतवाली में तैनात दरोगा संजय त्यागी में 6 अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जनपद मेरठ के गांव कैथवाड़ी के विरेंद्र त्यागी के बेटे गौरव त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तार छात्र पर 200 ग्राम हेरोईन बरामद दिखाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत छात्र गौरव को जेल भेज दिया। मामले कि सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश छाया शर्मा ने दोनों पक्षों को सुना। बचाव के वकील भोपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि पुलिस द्वारा फर्जी गिरफ्तारी व बरामदगी दिखाई गई थी। साक्ष्य तथा सबूतों के आधार पर विशेष न्यायाधीश ने गौरव त्यागी को दोष मुक्त पाया। विद्वान न्यायाधीश ने अपने निर्णय में गौरव त्यागी के लिए उसकी जमानत नामे निरस्त करते हुए जमानत नामियों को उनके दायित्व से उन्मोचित करने का दायित्व दिया। साथ ही हापुड़ पुलिस कप्तान को निर्देश दिया कि आरोपी गौरव त्यागी पर झूठा मुकद्दमा दर्ज कर गलत बरामदगी दिखाने वाले तत्कालीन पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया जाए और उसके एक प्रति मेरठ आईजी को भेजने का निर्देश दिया।
आरोपी पुलिस कर्मी दरोगा संजय त्यागी, सिपाही विजय कुमार, ओमवीर सिंह, रवि कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, व वाहन चालक अशोक कुमार त्यागी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा है कि न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622























