👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत ततारपुर बाईपास पर रविवार की देर रात करीब साढ़े तीन बजे एक गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे इतना भंयकर था कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि गाड़ी को चालक अरुण कुमार चला रहा था जिसने किन्हीं कारणों से गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान चालक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586























