👁 1 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के गांव बदरखा में उत्तराखंड के अनुबंधित ढाबे पर शुक्रवार को माप तोल की टीम ने छापा मारा जहां शीतल पेय और चिप्स निर्धारित दाम से अधिक बेचने पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

एसडीएम अंकित कुमार का कहना है कि गांव बदरखा में सर्विस रोड पर कान्हा श्याम ढाबा है जहां निर्धारित धाम से अधिक पर सामान बेचने की शिकायत मिली थी जिसके पश्चात माप तोल की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने जांच शुरू की तो कन्फेक्शनरी का संचालक तय दाम से अधिक पर पानी और चिप्स बेचता हुआ पाया गया जिसके पश्चात दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























