हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के काली मस्जिद धूनों वाले चौक के पास बुधवार की रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दो दर्जन से अधिक लोग इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीटाई में चार लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और चार को हिरासत में लिया। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
काली मस्जिद धूनों वाले चौक के पास रहने वाले साहिल दिव्यांग हैं जो कि परचून की दुकान करते हैं। बुधवार की देर रात मोहल्ले का ही नासिर उसकी दुकान पर सामान लेने के लिए पहुंचा। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और गाली गलौज होने लगी। हंगामा होते देख दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान लाठी-डंडे भी निकल आए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल हुए साहिल, रासिद, समीर समेत चार को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131
























