हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर में स्थित बृजनाथपुर शुगर मिल में बुधवार को पेराई सत्र शुरू हो गया। एमडी गुरसिमरन कौर, अनिरुद्ध सूरी और जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन ने नारियल फोड़ कर और चैन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इसी के साथ प्रथम गन्ना लाने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।
गुरसिमरन कौर ने बताया कि इस वर्ष पेराई का लक्ष्य 65 लाख कुंतल रखा गया है। इस अवसर पर बग्गी से गन्ना लाने वाले रज्जाकपुर के प्रथम किसान रामपाल सिंह, ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लाने वाले नत्थूगढ़ी के किसान जीत सिंह तथा नूरपुर गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक में गन्ना लाने वाले चालक शाह आलम को शौल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसानों को गुड़ और नकद पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएन मिश्रा, सीजीएम करण सिंह, मनोज गोयल, विश्वास राज सिंह आदि उपस्थित रहे।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996

























