हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जिला अस्पताल रोड का जल्द ही सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण होगा। इसमें 6.78 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। शासन से बजट मिल चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाएगा। आपको बता दें कि जिला अस्पताल जाने के लिए मोदीनगर रोड फ्लाईओवर से जसरूप नगर से मुख्य रास्ता जाता है। सड़क की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है लेकिन यहां वाहनों का दबाव अब बढ़ने लगा है जिसके चलते कई बार मरीज ले जा रही एंबुलेंस भी यहां फंस जाती है। फिलहाल इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है। ऐसे में इस सड़क के चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया है जिसके लिए शासन से बजट भी मिल चुका है। चौड़ीकरण के बाद वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आएंगे।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

























