👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्टंट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा का है जहां बुधवार की रात स्टंटबाजों ने जमकर हुड़दंग काटा और स्टंट किए। इस दौरान गाड़ियों द्वारा भी स्टंट किए गए। हापुड़, गाजियाबाद, हरियाणा आदि नंबरों की गाड़ियों में सवार हुड़दंगबाजों ने तेज आवाज में गाने चलाकर खूब स्टंट किए। चालकों ने भी जान जोखिम में डाल गाड़ियों द्वारा स्टंट किए। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है। लोगों का कहना है कि इस तरह स्टंट करना कानून का उल्लंघन है और इन सभी के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।






















