हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव लुहारी में पिछले एक महीने के भीतर बुखार की चपेट में आने से 12 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि कई मरीजों का उपचार चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार त्यागी गांव लोहारी पहुंचे जहां उन्होंने गुरुवार को गांव का निरीक्षण किया और शिविर लगाकर जांच कराई।
गांव लुहारी में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह की उपचार के दौरान नोएडा के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक महीने में गांव लुहारी में बुखार की वजह से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे स्वास्थ्य विभाग चिंतित हैं। ऐसे में गांव में शिविर लगाकर जांच की जा रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























