लटकी हुई समस्याओं पर किसान 21 दिसम्बर को मैदान में उतरेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान मजदूर संगठन ने मंगलवार को जिला प्रशासन को चेताया कि जनपद भर का किसान 21 दिसम्बर को एक बार फिर कलैक्ट्रेट पर धरना देगा। धरने का कारण किसानों की लटकी हुई समस्याओं की निराकरण नहीं होना है। किसानों ने मंगलवार को किसान समस्या से जुड़ा एक ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर महेश तंवर ने बताया कि गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान है तथा छुट्टा पशु सरसों व गेहूं की फसल को नष्ट कर रहे है। छुट्टा पशुओं को तुरंत पकड़ा जाए तथा गन्ने का भुगतान तुरंत किया जाए और गन्ने का मूल्य तुरंत घोषित किया जाए।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202






















