किसानों को सात दिन में मिलेगा गन्ना भुगतान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि किसानों को अब गन्ना भुगतान चीनी मिल एक सप्ताह में करेंगी, वरना शुगर मिलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब चीनी मिलें गन्ना किसानों को सात दिनों के भीतर ही उनके गन्ना मूल्य का भुगतान करेंगी। अभी 21 चीनी मिलों में यह व्यवस्था लागू है और आगे बाकी सभी मिलों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। विधान परिषद में सपा सदस्यों की ओर से गन्ना भुगतान को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने यह जानकारी दी। सपा के आशुतोष सिन्हा ने गन्ना किसानों के संपूर्ण भुगतान का विवरण सदन में पेश करने की मांग उठाई। गन्ना मंत्री ने बताया कि बीती 23 जुलाई तक पेराई सत्र वर्ष 2022-23 में प्रदेश के गन्ना कृषकों के कुल देय गन्ना मूल्य 38,051.69 करोड़ रुपये के सापेक्ष 37,838.64 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कुल देय गन्ना मूल्य का 99.44 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है।
वहीं पेराई सत्र वर्ष 2023-24 में गन्ना कृषकों के कुल देय गन्ना मूल्य 35,909.63 करोड़ के सापेक्ष 32,280.41 करोड़ का भुगतान किया गया। य कुल देय गन्ना मूल्य का 89.89 प्रतिशत है। वर्तमान में 3,629.22 करोड़ अवशेष है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल के बकाया 11 हजार करोड़ रुपये का भी भुगतान किया है।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























