
किसान दिवस में किसानों को लाभकारी योजनाओ से अवगत कराया
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जून माह के तृतीय बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) हापुड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार हापुड़ में प्रातः 11.00 बजे से किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के कृषको एवं कृषक प्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में श्री योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियो एवं कृषक बन्धुओ का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक, हापुड़ द्वारा उपस्थित कृषक भाईयों को अवगत कराया गया कि जनपद में जिन कृषको द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं बनवायी गयी है तो उनसे जल्द ही फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने हेतु अनुरोध किया गया तथा फार्मर रजिस्ट्री कराने की पूरी प्रकिया से अवगत कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत कृषक भाईयों से ई०के०वाई०सी० कराने हेतु अनुरोध किया गया। गतमाह मई, 2026 के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतो से सम्बन्धित निस्तारण आख्या उपस्थित सभी कृषको के समक्ष पढ़कर सुनाई गयी तथा निस्तारण सम्बन्धी विस्तृत विवरण से सम्बन्धित अधिकारी द्वारा कृषको को अवगत कराया गया। आज किसान दिवस में विभिन्न कृषको कृषको द्वारा समस्या लिखित रूप से अवगत करायी गयी, जिसमें गन्ना भुगतान, विद्युत, तहसील एवं सिचाई से सम्बन्धित मुख्य समस्याए रही। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महोदय हापुड़ द्वारा किसान दिवस में समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों / प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में करके प्रत्येक दशा में निस्तारण की कार्यवाही की प्रति किसान दिवस के नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक, हापुड़ कार्यालय निकट कोतवाली में उपलब्ध कराते हुये एक प्रति शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























