
शिवानी हत्याकांड: बाल अपचारी प्रेमी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में 16 जून को हुई 21 वर्षीय शिवानी की हत्या का पुलिस ने अल्प समय में घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी बाल अपचारी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग प्रेमी को गांव सादिकपुर के आगे सलाई कट से अभिरक्षा में लिया गया है। हत्यारोपी बाल अपचारी के कब्जे से पुलिस ने मृतका का मोबाइल बरामद किया है। बताया गया है कि मृतका और बाल अपचारी के मध्य प्रेम प्रसंग था। मृतका द्वारा बाल अपचारी से शादी करने का दबाव बना रही थी, इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद होने पर बाल अपचारी ने मृतका के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी।
शिवानी सोमवार की सुबह बैंक जाने की कहकर घर से निकली थी परन्तु घर वापिस नहीं पहुंची।सोमवार की शाम थाना हाफिजपुर के जंगल में एक चरी के खेत में शिवानी का शव पड़ा था। शव के पास ही खून से सनी एक ईट पडी थी जिससे मृतका के सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच कर आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























