👁 0 views Views
किसानों ने मांगा समस्यों का हल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हुण की अगुवाई में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को हापुड़ के अपर जिलाधिकारी को दस सूत्री मांगों का एक ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के हल की मांग की।
किसानों की मुख्य मांग है कि आवारा मवेशियों को पकड़ा जाए। किसान दिवस पर शिकायत कर्ता को कार्रवाई की प्रति दी जाए। बिजली विभाग में कार्यरत आरोपी नौशाद व बलराज को तुरंत हटाया जाए। गन्ने का बकाया दिलाया जाए। गांव तिगरी के पार्क में रखे ट्रांसफार्मर हटाए जाए। इस मौके पर यशवीर चौधरी, रविंद्र प्रधान, राजवीर सिंह भाटी, राजेंद्र गुर्जर, मोनू त्यागी आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























