👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला कलैक्ट्रेट सभागर में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने इस बात के लिए नाराजगी जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने इस सम्बंध में एक ज्ञापन सीडीओ प्रेरणा सिंह को दिया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हुण, राजेंद्र गुर्जर, जितेंद्र नागर, पूनम त्यागी, वेदप्रकाश, राजवीर भाटी, प्रमोद हुण आदि किसान, किसान दिवस में शामिल हुए। किसानों को गन्ने का भुगतान ब्याज सहित किया जाए। नवादा से अकबरपुर-बुकलाना तक सड़क बनाई जाए। किसानों के नलकूप पर बिजली मीटर न लगाए जाए। किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन सीडीओ प्रेरणा सिंह को दिया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




















