हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले सिंभावली थाने के पास बिजली घर पर चल रहा किसानों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने जनपद में तीन स्थानों पर टोल वसूली करने पर भी रोष जताया हैं। टोल वसूली का मुद्दा भी जोर-शोर से गर्माया। पिछले 15 दिनों से किसानों का क्रमिक अनशन जारी है। किसानों का कहना है कि बिजली बिल भी गलत तरीके से बनाए जा रहे हैं जिनको ठीक कराया जाए। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान दें।
शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आह्वान पर पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव वीरपाल सिंह, जिला अध्यक्ष हापुड़ वीरेश चौधरी के नेतृत्व में लोदीपुर बिजली घर पर लोदीपुर छपका से राहुल भाटी, सोमेंद्र भाटी, राजबल गुर्जर, रविंद्र कुमार, संजीव गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























