
किसानों का करोड़ों का भुगतान बाकी, शुगर मिल ने कराई करोड़ों की एफडी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थिति सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपए का बकाया है। बताया जा रहा है कि सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों का भुगतान करने की जगह करोड़ों रुपए की एफडी कर दी। ऐसे में जिला प्रशासन ने सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। नोटिस में 9 करोड़ की एफडी का हवाला दिया गया है जबकि अधिकारियों ने 95 करोड़ तक की एफडी होने का संदेह जताया है।
दोनों शुगर मिलों पर करोड़ों रुपए का बकाया है। बताया जा रहा है कि किसानों का भुगतान करने की जगह बैंकों में करोड़ों रुपए की एफडी कर दी। ऐसे में किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है जो बेहाल है। मामला संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन ने शुगर मिल को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए एफडी के संबंध में जवाब मांगा है।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387























