
एचपीडीए की हरिपुर आवासीय योजना हेतु फरवरी से प्लॉट की बुकिंग होगी शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण बाबूगढ़ में हरिपुर आवासीय योजना विकसित कर रहा है। बताया जा रहा है कि फरवरी में हरिपुर योजना के लिए प्लॉट की बुकिंग शुरू होगी। प्राधिकरण लेआउट तैयार करने में जुटा है और कंसल्टेंसी फर्म के लिए टेंडर निकाला गया है। यह फर्म इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज के डिटेल लेआउट डिजाइन और ड्राइंग समेत डीपीआर तैयार करेगी। लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों ने आगे की प्रक्रिया करते हुए टेंडर निकाला है।
हरिपुर आवासीय योजना को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है जहां पर जगह-जगह पार्क, आवासीय प्लॉट, व्यावसायिक भवन, स्कूल, अस्पताल, रास्ते आगे का डिजाइन बनाने के लिए इस फर्म को नियुक्त किया जा रहा है। अभी इस योजना के लिए जमीन का अधिग्रहण चल रहा है। अधिग्रहण के दौरान ही इस योजना को विकसित करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। ले-आउट व डीपीआर बनने से प्लॉट के दाम भी तय हो सकेंगे। इस योजना का विस्तार 30 हेक्टेयर भूमि में हो रहा है।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़























