
एक बेकरी पर कबूतर फैला रहे थे गंदगी, तो एक पर बच्चे कर रहे थे काम, तीन बेकरी से लिए नमूने
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को जनपद हापुड़ में कार्रवाई करते हुए बेकरी से नमूने संग्रहित कर जांच को भेजें। क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। इस दौरान हापुड़ के मजीदपुरा में स्थित अतीक बेकरी में कबूतर गुटर गू करते व गंदगी फैला रहे थे जहां उत्पादन बंद कराया गया और मानकों का पालन होने तक बकरी बंद रहने के आदेश दिए। इसी के साथ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित अजंता कन्फेक्शनरी से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने केक पेस्ट्री का नमूना लिया। इकराम पुत्र इकबाल निवासी गंगा कॉलोनी गढ़ की हैप्पी कन्फेक्शनरी से केक पेस्ट्री का नमूना लिया गया। इसी के साथ टीम जब हापुड़ के मजीदपुरा में अतीक बेकर्स के यहां पहुंची तो टीम हालातों को देखकर दंग रह गई। कबूतर बेकरी में आ-जा रहे थे। ऐसे में सारे में गंदगी फैल रही थी। सफाई भी अच्छी नहीं थी। इसके बाद टीम ने क्रीम रोल का नमूना लिया और जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया। नियमों का पालन करने तक बेकरी को बंद किया गया। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, आरपी गुप्ता, आरपी गंगवार, शाहिस्ता आदि उपस्थित रहे। वहीं एक बेकरी में तो दो बच्चे भी काम करते दिखे। ऐसे में श्रम विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























