👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के स्मृति दिवस पर रविवार को हापुड़ में किसानों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उन्हें याद किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
युवा किसान नेता गांव धनौरा के ज्ञानेश्वर रिंकू त्यागी, रालोद के गौरव प्रताप, नानक चंद शर्मा, शिवकुमार त्यागी। आदि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। किसान नेताओं ने कहा कि चौधरी टिकैत ने सदैव किसानों के हित की लड़ाई लड़ी और अब उनके बेटे किसान हित में मैदान मे है। चौधरी टिकैत के आदर्शों व सिद्धांतों पर चल कर ही देश आगे बढ़ सकता है।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922


























