हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस ने एक किसान नेता दम्पत्ति के विरुद्ध पुलिस के नाम पर ठगी करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी किसान नेता दम्पत्ति दायें-बायें है।
पुलिस ने बताया कि गांव ततारपुर के यतेंद्र शर्मा व उसकी पत्नी कविता शर्मा किसान नेता है। हापुड़ के मौहल्ला मजीदपुरा के इलियास ने पुलिस रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि किसान नेता दम्पत्ति ने पुलिस में अच्छी जान-पहचान बता कर बेटी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु पुलिस के नाम पर बीस हजार रुपए ठग लिए। पैसे वापिस मांगने पर धमकाना शुरु कर दिया।
बता दें कि किसान नेताओं द्वारा पुलिस के नाम पर 20 हजार रुपए की ठगी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसकी पुलिस अधीक्षक ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। पुलिस ने इलियास की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है जिसमें ततारपुर के यतेंद्र शर्मा व उसकी पत्नी कविता शर्मा को नामजद करते हुए चार लोगों के विरुद्ध थाना हापुड़ देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























