किसान की जिंदा जलकर मौत
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवई में 50 वर्षीय यादराम सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। दरअसल यादराम खेतों पर पहुंचे और काम कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने पराली में आग लगाई जो अचानक से फैल गई और आग ने अपनी चपेट में यादराम को भी ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि यादराम की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो यादराम की लाश देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग तथा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
सतवीर प्रधान ने बताया कि मामला शुक्रवार का है जब 50 वर्षीय यादराम खेतों पर पहुंचे और अवशेषों को एकत्र कर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते आग फैल गई और उसने भयानक रूप ले लिया। आग इस कदर बढ़ती चली गई कि उसने बराबर में डिगपाल पुत्र राजवीर जाट के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही आग बढ़ी तो यादराम भी इसकी चपेट में आकर झुलसकर मर गए।
यादराम अपने पीछे पत्नी राजेंद्र देवी, दो बेटे अभित, तरुण, दो बेटी पूनम व गुड्डी को छोड़ गए। यादराम की मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























