
धौलाना तहसील परिसर में किसान ने बच्चों संग किया आत्मदाह का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील में कपूरपुर क्षेत्र के गांव समाना निवासी किसान ने सोमवार की दोपहर अपने बच्चों के साथ तहसील परिसर में आत्म हत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से नाराज किसान ने यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं व कर्मचारियों, अधिकारियों ने किसी तरह किसान को समझाया और मामला शांत कराया।
किसान लखपत सिंह ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। न्यायालय ने दूसरे व्यक्ति यानी कि केस के वादी के पक्ष में फैसला दिया था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने वादी को भूमि पर कब्जा दिलाया और चार दिवारी कर दी। आरोप hai कि लखपत सिंह ने बाद में चार दीवारी गिरा दी और विरोध करने पर वादी के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की कार्रवाई से खफा लखपत सिंह सोमवार को अपने बच्चों के साथ तहसील पहुंचा जहां उसने केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसे सभी ने समझाने का प्रयास किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























