
हनीमून ट्रिप के नाम पर फर्जी ट्रैवल एजेंसी ने दंपती से हड़पे 18 हजार रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हनीमून ट्रिप करने के नाम पर नव दंपति को निशाना बनाकर 18 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत ऑनलाइन एंटी साइबर क्राइम पोर्टल पर की है जिस पर साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है।
गढ़ निवासी सोनू ने बताया कि उसने मनाली घूमने के लिए हनीमून ट्रिप प्लान किया था। इस दौरान इंटरनेट पर उसे एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। इसमें ट्रैवल कंपनी द्वारा मात्र 18,000 रुपए में पूरा टूर पैकेज देने का दावा किया जा रहा था। ऑफर सस्ता होने के कारण वह लालच में आ गए और उन्होंने लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद एक कॉल आई इसमें खुद को कंपनी का एजेंट बताने वाले व्यक्ति ने पैकेज की जानकारी दी और तत्काल बुकिंग कराने का दबाव बनाया। झांसे में आकर सोनू ने बताए गए खाते में ऑनलाइन ₹18000 ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद से ही एजेंट का फोन बंद आ रहा है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने शिकायत की।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























