
तारों में धमाके होने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गढ़ गेट पुलिस चौकी के पास स्थित गली में सोमवार को तारों में अचानक आग लग गई। आग लगने से धमाके होने लगे जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने तारों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
मामला सोमवार का है जब तारों में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे धमाके होने लगे। धमाके की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। राहगीरों ने रुकने में भलाई समझी। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद तारों को दुरुस्त किया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























