
गढ़ में बैनामा लेखकों व अधिवक्ताओं की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर में बैनामा लेखकों और अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही हड़ताल का जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ और नगर कांग्रेस कमेटी गढ़मुक्तेश्वर के पदाधिकारियो ने समर्थन पत्र देकर समर्थन दिया है। गढ़मुक्तेश्वर नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक ने हड़ताल पर बैठे बार एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र यादव को अपना समर्थन पत्र दिया हैं और कहा हैं कि सरकार के खिलाफ इस लड़ाई में हर कांग्रेस जन आपके साथ खड़ा हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा बैनामा लेखकों और अधिवक्ताओं पर जबरदस्ती उनकी गलत नीति थोपी जा रही हैं जो कि उनके हित में नहीं हैं। प्रदेश सरकार को बैनामा लेखकों और अधिवक्ताओं से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराना चाहिए। गढ़मुक्तेश्वर नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक ने कहा हैं कि सरकार की इस जनविरोधी नीति से उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार को हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं से बात कर उनकी हड़ताल को खत्म कराना चाहिए। इस दौरान एडवोकेट निखिल भारद्धाज,चन्द्रपाल केन,एडवोकेट विकास भारद्वाज,एडवोकेट नवनीत कुमार, आदिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867
























