हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष की पंचायत जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित हुई जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ओल्ड राव होटल पर पहुंचे जहां सैकड़ों की संख्या में किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस बैठक में बड़ी अहम नियुक्ति की गई जिसमें नितिन सिंह चौहान को प्रदेश अध्यक्ष छात्र मोर्चा सुखबीर मोरल को राष्ट्रीय सचिव, राजकुमार चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, सुंदर यादव को ज़िला सचिव नियुक्त किया गया। 80 लोगो ने संगठन की सदस्य ग्रहण की संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा की प्रदेश के किसानों का शोषण मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। जनपद हापुड़ की सिंभावली शुगर मिल द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया गया। इसकी वजह से किसान के बच्चो को स्कूल से भगाया जाता है क्योंकि उसके पास फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं होते घर में राशन नहीं होता अगर जल्द गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू संघर्ष ज़िला गन्ना अधिकारी का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव कृष्णवीर गब्बर, राष्ट्रीय सचिव रविंद्र राणा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजेश चौहान, पश्चिम के युवा प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंडित ,प्रदेश महासचिव सुशील प्रधान, प्रदेश महासचिव रितिक प्रधान, प्रदेश सचिव अजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























