
जीएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में पूर्णत: वातानुकूलित 24 बेडेड अत्याधुनिक एचडीयू यूनिट का विस्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा (हापुड़)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मरीजों को बेहतर और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के संकल्प के साथ पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल (GS Superspeciality Hospital) ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक और बड़ा विस्तार किया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए 24 बेडेड अत्याधुनिक हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) का भव्य शुभारंभ किया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब गंभीर स्थिति वाले मरीजों को चौबीस घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की सीधी निगरानी, त्वरित इलाज और बेहतर मॉनिटरिंग मिल सकेगी, जिससे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों की जान बचाना और आसान होगा। इस खास उपलब्धि के अवसर पर अस्पताल परिसर में एक विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जी एस विश्वविद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट अंकुर शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन का एकमात्र मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्र के मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी सुपरस्पेशियलिटी सुविधाएं बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में अस्पताल के भीतर क्रिटिकल केयर (गंभीर आपातकालीन सेवाओं) का तेजी से विस्तार किया गया है। इसका सबसे सकारात्मक परिणाम यह रहा है कि अब गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए बड़े महानगरों या दिल्ली-एनसीआर के महंगे अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ता है। समय पर स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिलने से रेफरल की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है और अस्पताल अब ‘जीरो रेफरल’ नीति की ओर बढ़ रहा है।
अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी देते हुए प्रो चांसलर जी एस विश्वविद्यालय डॉ. अंकित शर्मा ने बताया कि वर्तमान में यहाँ न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी (CTVS), मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन और नवजात शिशुओं के लिए नियोनेटोलॉजी सहित सभी बड़े और जटिल सुपरस्पेशियलिटी विभाग पूरी तरह सक्रिय हैं।हमारा लक्ष्य आधुनिक मशीनों, अनुभवी डॉक्टरों और समर्पित नर्सिंग स्टाफ के माध्यम से न्यूनतम खर्च में मरीजों को कॉर्पोरेट स्तर का उच्चस्तरीय उपचार प्रदान करना है, ताकि समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह के अवसर पर अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा टीम के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ रुपाली शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, मनोज सिसोदिया, एस.एन. सिंह, विकास शर्मा, नवनीत भारद्वाज के साथ-साथ डॉ. कमल कांत, डॉ. लोविका, डॉ. ज्ञान, डॉ. गगन सक्सेना, डॉ. कुलदीप गोगिया, डॉ. रितु, डॉ. अंकित वत्स, डॉ. अनुराग और डॉ. आदित्य दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अस्पताल की व्यवस्थाओं व मरीज देखभाल को सुदृढ़ बनाने में जुटे अनुराग, डॉन, वर्गीस और अभिनव सचान सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने नए एचडीयू विंग की शुरुआत पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























