हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): मिशन वृक्षारोपण के अन्तर्गत 56 फिल्ड रेजिमेंट (जे आई टी आर ए) मेरठ के कमांडेंट कर्नल अमित शुक्ला के र्निदेशानुसार नायब सूबेदार राजेश चौहान, हवलदार खान, नायक साजन व अग्निवीर रोहित व गौतम ने सिम्भावली चौधरी फार्म के सामने 220 के वी ए बिजलीघर की चारदीवारी के पास पूर्व वायुसेना अधिकारी मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश चौधरी व हवलदार शाहिद अली के सहयोग से जामुन, पापड़ी व अमरूद के पौधों का वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण के समय स्थानीय लोगों के साथ ही सड़क चलते राहगीरों ने स्वेच्छा से रूक कर अपने हाथों से पौधे लगाये। क्षेत्रवासियों द्बारा पौधारोपण में किये गए सहयोग की मेरठ से आये सेना के अधिकारियों व जवानों ने सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























