हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली परिसर में मंगलवार को पूर्व सैनिकों और बाबूगढ़ कोतवाल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जहां कोतवाल ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनकर शीघ्र ही गुणवत्ता के साथ उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए। बाबूगढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी और पुलिस से सहयोग मांगा।
बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने पूर्व सैनिकों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि इससे पहले भी चार जुलाई को पूर्व सैनिकों ने बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद हर महीने एक मासिक बैठक का आयोजन करने का फैसला लिया। त्योहारों के चलते 18 जुलाई को मासिक बैठक आयोजित हुई जहां अपनी-अपनी समस्याओं से पूर्व सैनिकों ने बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया। कैप्टन महिपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक का संचालन कैप्टन राजेश ने किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक मनवीर सिंह, कटार सिंह, कैप्टन गोपीचंद, पूर्व सैनिक रतनपाल, चमन सिंह, शाहिद अली, हवलदार हरेंद्र सिंह आदि रिटायर्ड फौजी मौजूद रहे।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540























