
इटावा: ट्यूबवेल में नहाने गए हापुड़ के चिकित्सक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चिकित्सक की इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गए थे जहां वह बेहोश हो गए। दोस्त उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई जिससे परिवार में मातम पसर गया।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित अशोक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय डॉ. आशुतोष सिंघल पुत्र रविंद्र प्रकाश सिंघल वर्ष 2021 से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। 2 जून को उनकी इंटर्नशिप पूरी हुई थी और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर वह घर लौटने की तैयारी में थे। डॉ. आशुतोष अपने साथी मुजीब अहमद समेत 8 दोस्तों के साथ सैफाई क्षेत्र के रमैयापुर गांव के पीछे स्थित एक ट्यूबवेल पर गए थे। नहाने के दौरान वह अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद दोस्त उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने एक घंटे तक सीपीआर व अन्य जीवन रक्षक प्रयास किया लेकिन चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। बुधवार की सुबह पिता रविंद्र प्रकाश, मां रेनू अन्य परिजन इटावा पहुंचे जिन्होंने पुत्र के पोस्टमार्टम कराने और वीडियोग्राफी कराने की मांग की।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























