किसान हित में किसानों के नए संगठन की स्थापना
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन लोकहित की स्थापना सभा में शामिल होने हेतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों से किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा। स्थापना सभा जनपद बुलंदशहर के कस्बा बीबीनगर में रविवार को आयोजित की गई। स्थापना सभा में शामिल होने के लिए किसान लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर जनपद हापुड़ के विभन्न मार्गो से गुजरे संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हुण ने दावा किया कि सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करीब 20 हजार किसान शामिल होंगे। भारतीय किसान यूनियन लोकहित का उद्देश्य किसान हित, राष्ट्र हित व जनहित है।
संगठन के वरिष्ठ किसान नेता ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान फिर से बार्डर पर नया आंदोलन शुरु करेगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि किसानों की समस्याएं ज्यों कि त्यों है। देश का किसान परेशान है। मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार एमएसपी गारंटी के साथ सभी वायदों को पूरा करें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























